बेमेतरा में सुशासन तिहार 2026 का समापन, विधायक दीपेश साहू ने सुनीं जनसमस्याएं और वितरित किए हितग्राही लाभ
बेमेतरा के विकासखंड बेरला के ग्राम रेवे में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर के साथ सुशासन तिहार 2026 का समापन हुआ। विधायक दीपेश साहू ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को लाभ वितरित किया।
UNITED NEWS OF ASIA. अरुण पुरेना, बेमेतरा l बेमेतरा जिले के विकासखंड बेरला अंतर्गत ग्राम पंचायत रेवे में आयोजित विशाल जनसमस्या निवारण शिविर के साथ सुशासन तिहार 2026 का गरिमामय समापन हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की तथा अपनी समस्याएं एवं मांगें प्रशासन के समक्ष रखीं।