पट्टा सर्वे शिविर में 213 हितग्राहियों ने कराया पंजीयन, 9 जुलाई से घर-घर होगा सत्यापन
कवर्धा में जिला प्रशासन और नगर पालिका परिषद द्वारा आयोजित पट्टा सर्वे शिविर में 213 आवासहीन हितग्राहियों ने पंजीयन कराया। 9 जुलाई से वार्डवार घर-घर जाकर दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा, ताकि पात्र परिवारों को 30 वर्षों के लिए निःशुल्क शासकीय भूमि का पट्टा उपलब्ध कराया जा सके।
UNITED NEWS OF ASIA. सौरभ नामदेव, कवर्धा l कवर्धा में आवासहीन परिवारों को शासन की महत्वाकांक्षी योजना का लाभ दिलाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन और नगर पालिका परिषद के संयुक्त तत्वावधान में पट्टा सर्वे शिविर का आयोजन किया गया। वीर सावरकर भवन और ठाकुर पारा स्थित सामुदायिक भवन में आयोजित इस शिविर में पहले दिन 213 हितग्राहियों ने अपने दस्तावेजों का पंजीयन कराया। शिविर में पहुंचे नागरिकों को आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जानकारी भी दी गई।