स्वप्नदृष्टा पूर्व सांसद दाऊ चंदूलाल चंद्राकर की 31वीं पुण्यतिथि पर सुपेला में श्रद्धांजलि सभा आयोजित
छत्तीसगढ़ के स्वप्नदृष्टा नेता, पूर्व सांसद एवं पत्रकार स्वर्गीय दाऊ चंदूलाल चंद्राकर की 31वीं पुण्यतिथि पर सुपेला स्थित चंदूलाल चौक में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कांग्रेसजनों ने उनके योगदान को स्मरण करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए।
UNITED NEWS OF ASIA. रोहितास सिंह भुवाल, सुपेला (भिलाई)। छत्तीसगढ़ के स्वप्नदृष्टा पूर्व सांसद एवं पत्रकार स्वर्गीय दाऊ चंदूलाल चंद्राकर की 31वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आज 2 फरवरी को सुपेला स्थित घड़ी चौक (चंदूलाल चौक) में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोसानाला (सुपेला) द्वारा अध्यक्ष नरसिंहनाथ जी के नेतृत्व में प्रातः 10 बजे किया गया।
प्रतिमा पर पुष्पांजलि, मौन श्रद्धांजलि
इस अवसर पर कांग्रेसजनों एवं वरिष्ठ नेताओं ने दाऊ चंदूलाल चंद्राकर की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर फूल चढ़ाए और उनके अतुलनीय योगदान को स्मरण करते हुए मौन धारण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। वक्ताओं ने कहा कि दाऊ चंदूलाल चंद्राकर ने पत्रकारिता और राजनीति के माध्यम से छत्तीसगढ़ की आवाज को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाया और समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय और विकास की सोच को आगे बढ़ाया।
वरिष्ठ नेताओं की गरिमामयी उपस्थिति
श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से भिलाई शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, पूर्व राज्य मंत्री बी.डी. कुरैशी, पूर्व साडा उपाध्यक्ष बृजमोहन सिंह, पूर्व महापौर नीता लोधी, एमआईसी सदस्य लालचंद वर्मा, सहित अनेक वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बड़ी संख्या में कांग्रेसजन रहे मौजूद
कार्यक्रम में आदित्य सिंह, नेहा साहू, उषा शर्मा, के. जगदीश, सौरभ मिश्रा (ब्लॉक अध्यक्ष), प्रमोद प्रभाकर, अतुल चंद साहू, आर.एस. शर्मा, अमीर अहमद, समय लाल साहू, अयूब खान, रफीक खान, आनंद डोंगरे, राजेश साहू, संजीत चक्रवर्ती, दीपक भाटिया, शमशेर सिद्दीकी, फारुख खान, राजेन्द्र महिलांग, प्रमोद यादव, लादूराम सिन्हा, विनोद यादव, रविन्द्र सिंह, अजय शीरवावीकर, बंटू शर्मा, दुर्गेश ताम्रकार, राजकुमार चौधरी, दुर्गा प्रसाद साहू, राजा सिद्दीकी, स्माइल खान, पी.एल. बोस, शोएब, नरेंद्र पीपरोल, अजय यादव, गोविंद कोसले, बद्रीनाथ बघेल, विष्णु बारले, परमानंद चंदेल, विजय प्रताप, राजकुमार बंजारे, शंभू साव, लकी, नारायण सोनी, घटोत्कच शुक्ला, उमाशंकर, पिंकी वर्मा, कीर्ति सिंह, सरषीज घोष, बजरंगी, हारून, पुरुषोत्तम सोनवानी, आजाद अंसारी, नियूब सिंह, संदीप, गोविंद जंघेल, आदित्य, राशिद, आयुष, करण, कुंदन, कीर्तन, योगेश्वर, परमेश्वर, आशुतोष, तुषार, शेख अकिल, उदेश बसोड़, रोहन ताम्रकार, हेमंत दास बंजारे, दिनेश वासनिक, अफसर अली, सूरज, लखीनारायण सोनी, भगवान शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित थे।
विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प
सभा के अंत में उपस्थित कांग्रेसजनों ने दाऊ चंदूलाल चंद्राकर के विचारों, सिद्धांतों और जनसेवा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया तथा उनके दिखाए रास्ते पर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।