बालको ने कोरबा में आधुनिक चिल्ड्रेंस पार्क किया समर्पित, सामुदायिक विकास को मिली नई पहचान
कोरबा के बालकोनगर में भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने लगभग 13,000 वर्गफुट क्षेत्र में विकसित आधुनिक चिल्ड्रेंस पार्क का लोकार्पण किया। पार्क में बच्चों, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों के लिए आधुनिक सुविधाएं विकसित की गई हैं। कार्यक्रम में वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन सहित जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्रीय विकास में बालको की भूमिका की सराहना की।
UNITED NEWS OF ASIA. राहुल गुप्ता, कोरबा l कोरबा के बालकोनगर में भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने अपने सामुदायिक विकास कार्यक्रमों के तहत एक और महत्वपूर्ण पहल करते हुए आधुनिक चिल्ड्रेंस पार्क का लोकार्पण किया। लगभग 13,000 वर्गफुट क्षेत्र में विकसित इस पार्क को स्थानीय नागरिकों, बच्चों, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों के उपयोग के लिए समर्पित किया गया है। यह परियोजना बालको की सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के प्रति प्रतिबद्धता और स्थानीय समुदाय के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।