घर-घर चलो अभियान के तहत विधायक अनुज शर्मा ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद
सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर चलाए जा रहे घर-घर चलो अभियान के तहत धरसींवा विधायक अनुज शर्मा ने बंगोली, मोहरेंगा और बरौंडा गांवों का दौरा किया। उन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर सरकारी योजनाओं की जानकारी दी, समस्याएं सुनीं और त्वरित समाधान का भरोसा दिलाया।
UNITED NEWS OF ASIA. अमृतेश्वर सिंह, रायपुर l सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे ‘घर-घर चलो अभियान’ के तहत धरसींवा विधानसभा क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अभियान के अंतर्गत विधायक अनुज शर्मा ने बंगोली, मोहरेंगा और बरौंडा गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की।