देवरी गांव को मिली बड़ी सौगात, अब मुख्य मार्ग से होकर गुजरेंगी बसें
देवरी गांव के ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग पूरी हो गई है। विधायक अनुज शर्मा के प्रयासों से अब बसें हाईवे के बजाय सीधे गांव के मुख्य मार्ग से होकर गुजरेंगी। इससे महिलाओं, बुजुर्गों, विद्यार्थियों और यात्रियों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी।
UNITED NEWS OF ASIA. अमृतेश्वर सिंह, रायपुर l देवरी गांव के ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही एक महत्वपूर्ण मांग आखिरकार पूरी हो गई है। क्षेत्र के विधायक अनुज शर्मा के प्रयासों से अब देवरी रूट की बसें सीधे गांव की मुख्य सड़क से होकर संचालित होंगी। इस निर्णय से गांव के लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी और वर्षों से बनी एक प्रमुख समस्या का समाधान हो गया है।