अभनपुर के लखना गांव तालाब में युवती का शव मिलने से सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस
रायपुर जिले के अभनपुर थाना क्षेत्र के लखना गांव स्थित तालाब में एक अज्ञात युवती का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम किया है और युवती की पहचान व मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
UNITED NEWS OF ASIA. हसीब अख्तर, रायपुर l रायपुर जिले के अभनपुर थाना क्षेत्र के लखना गांव स्थित एक तालाब में गुरुवार सुबह अज्ञात युवती का शव पानी में तैरता हुआ मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सुबह ग्रामीणों की नजर तालाब में तैर रहे शव पर पड़ी, जिसके बाद तत्काल अभनपुर थाना पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकलवाया।