बस चालक पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, कुरूद पुलिस की त्वरित कार्रवाई
कुरूद में स्कूल बस चालक पर चाकू से हमला करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और धारदार हथियार भी जब्त कर लिया गया है। मामले में एक विधि से संघर्षरत बालक के विरुद्ध भी किशोर न्याय अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।
UNITED NEWS OF ASIA. रिजवान मेमन, धमतरी l धमतरी जिले के कुरूद थाना क्षेत्र में स्कूल बस चालक पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और धारदार हथियार भी जब्त कर लिए हैं। मामले में एक विधि से संघर्षरत बालक के विरुद्ध भी किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।