कवर्धा नगरवासियों के लिए खुशखबरी — दिसंबर तक शुरू होगा नया हाईटेक बस स्टैण्ड: नपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी

कवर्धा नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने बताया कि आठ वर्ष से प्रतीक्षित हाईटेक बस स्टैण्ड दिसंबर माह के अंत तक शुरू होगा। उन्होंने अधिकारियों को सभी तैयारियाँ समय पर पूरी करने और बस ऑपरेटरों के साथ समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए।

Nov 13, 2025 - 17:59
 0  23
कवर्धा नगरवासियों के लिए खुशखबरी — दिसंबर तक शुरू होगा नया हाईटेक बस स्टैण्ड: नपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी

UNITED NEWS OF ASIA. कवर्धा। नगरवासियों के लिए बड़ी राहत की खबर है — आठ साल से प्रतीक्षित नया हाईटेक बस स्टैण्ड अब दिसंबर माह के अंत तक शुरू होने जा रहा है। यह जानकारी नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने हाईटेक बस स्टैण्ड के निरीक्षण के दौरान दी।

निरीक्षण के समय उन्होंने अधिकारियों को बस स्टैण्ड की रखरखाव और संचालन व्यवस्था

को

 लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बस ऑपरेटरों और वाहन मालिकों से समन्वय स्थापित कर बस संचालन की पूरी योजना दिसंबर के अंत तक तैयार की जाए।

नपाध्यक्ष चंद्रवंशी ने बताया कि छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के मार्गदर्शन में कवर्धा नगर पालिका की टीम तेजी से कार्य कर रही है। घोठिया रोड सड़क मार्ग का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है और जल्द ही सभी आवश्यक कार्य पूरे कर लिए जाएंगे। उन्होंने स्पष्ट कहा कि नगर पालिका का उद्देश्य नागरिकों को आधुनिक, स्वच्छ और सुविधाजनक बस स्टैण्ड की सौगात देना है।