नवोदय विद्यालय उडियाकला में नशीली दवाओं के दुरुपयोग रोकथाम पर जागरूकता कार्यशाला

कबीरधाम के पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय उडियाकला में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो रायपुर द्वारा नशीली दवाओं के दुरुपयोग की रोकथाम के लिए जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें छात्रों और शिक्षकों को नशे के दुष्प्रभाव और रोकथाम के उपायों की जानकारी दी गई।

Nov 16, 2025 - 14:58
 0  14
नवोदय विद्यालय उडियाकला में नशीली दवाओं के दुरुपयोग रोकथाम पर जागरूकता कार्यशाला

 UNITED NEWS OF ASIA. कवर्धा। पीएम  स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय उडियाकला कबीरधाम में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो, ज़ोनल यूनिट रायपुर द्वारा नशीली दवाओं के दुरुपयोग की रोकथाम एवं जागरूकता पर एक प्रभावी एवं इंटरैक्टिव कार्यशाला का आयोजन शनिवार को किया गया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों और शिक्षकों को नशे के दुष्प्रभाव, उससे उत्पन्न सामाजिक व स्वास्थ्य समस्याओं और रोकथाम के उपायों के प्रति जागरूक करना था।

 एनसीबी अधिकारियों ने संवादात्मक शैली में बताया कि नशीली दवाएं किस प्रकार व्यक्ति के जीवन, शिक्षा और भविष्य को प्रभावित करती हैं। उन्होंने नशे की पहचान, उससे बचाव के उपाय और सहायता प्राप्त करने के संसाधनों की विस्तृत जानकारी साझा की।

 कार्यशाला में प्रश्न-उत्तर सत्र, समूह चर्चा और उदाहरण आधारित संवाद ने विद्यार्थियों की समझ को और मजबूत किया। शिक्षकों ने भी सक्रिय भागीदारी करते हुए विद्यालय स्तर पर नशा-रोधी प्रयासों को और प्रभावी बनाने के सुझाव दिए। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने नशामुक्त समाज निर्माण का संकल्प लिया तथा नशे से दूर रहने और दूसरों को जागरूक करने की प्रतिज्ञा की।

 यह कार्यशाला विद्यार्थियों में जागरूकता बढ़ाने तथा सुरक्षित, सकारात्मक एवं नशामुक्त शैक्षणिक वातावरण के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित