सिरपुर में सेन समाज के कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक डॉ. संपत अग्रवाल, क्षेत्र की खुशहाली के लिए की कामना
सिरपुर में सेन समाज के कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक डॉ. संपत अग्रवाल, क्षेत्र की खुशहाली के लिए की कामना
UNITED NEWS OF ASIA. अमृतेश्वर सिंह,सिरपुर | ऐतिहासिक और धार्मिक नगरी सिरपुर में आज सेन समाज द्वारा आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर बसना विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. संपत अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में डॉ. अग्रवाल ने विधिवत पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। उन्होंने समाज के प्रतिनिधियों के साथ भूमिपूजन किया और सेन समाज के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि यह भवन समाज की एकजुटता और संगठनात्मक सशक्तिकरण का प्रतीक बनेगा।
भूमिपूजन के बाद विधायक डॉ. अग्रवाल ने सिरपुर स्थित भगवान हनुमान लला के मंदिर में पूजा-अर्चना की और क्षेत्र एवं प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि की कामना की।
सामुदायिक भवन निर्माण के शुभ अवसर पर उन्होंने कहा —
“किसी भी समाज की असली ताकत उसकी एकता और सहयोग की भावना में है। सेन समाज का यह भवन केवल दीवारों का निर्माण नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का केंद्र बनेगा। समाज के उत्थान और क्षेत्र के विकास के लिए मेरा निरंतर सहयोग रहेगा।”
उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में धार्मिक, सामाजिक और सामुदायिक विकास कार्य प्राथमिकता में हैं, और बसना विधानसभा क्षेत्र को हर क्षेत्र में अग्रणी बनाने का लक्ष्य है।
कार्यक्रम में उपस्थित समाजबंधुओं ने विधायक डॉ. अग्रवाल के समर्थन और मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर सांसद रूपकुमारी चौधरी, महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, भाजपा जिला अध्यक्ष एतराज साहू, जिला पंचायत उपाध्यक्ष भीखम ठाकुर, समाज के गणमान्यजन, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।