ग्रामीण स्वच्छता में जनभागीदारी जरूरी, जागरूकता अभियान से मिलेगी सफलता : गोपाल वर्मा
स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत कलेक्टर गोपाल वर्मा ने अधिकारियों को ग्राम भ्रमण बढ़ाने, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन मजबूत करने और व्यवहार परिवर्तन के लिए व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। जनभागीदारी के माध्यम से ग्रामीण स्वच्छता को स्थायी बनाने पर जोर दिया गया।
UNITED NEWS OF ASIA. कवर्धा। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत जिले में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर कलेक्टर गोपाल वर्मा ने जिला स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) प्रबंधन समिति की बैठक में अधिकारियों को विस्तृत दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गांवों में लगातार भ्रमण, ग्रामीणों से सीधा संवाद और व्यापक जनजागरूकता अभियान के माध्यम से ही स्वच्छता अभियान को स्थायी सफलता मिल सकती है।