सेवा संकल्प अभियान का आगाज, सूरजपुर जिला चिकित्सालय में रक्तदान शिविर का शुभारंभ
प्रदेश में सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत के साथ एक माह तक जनसेवा, जनजागरूकता और जनभागीदारी से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान के तहत सूरजपुर जिला चिकित्सालय में रक्तदान शिविर का शुभारंभ महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया। उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए स्वस्थ एवं पात्र नागरिकों से स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आने की अपील की। शिविर में युवाओं सहित विभिन्न वर्गों के नागरिकों ने रक्तदान में सहभागिता निभाई।
UNITED NEWS OF ASIA. अमृतेश्वर सिंह, रायपुर l सेवा, सहयोग और जनभागीदारी की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से प्रदेश में सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ किया गया है। अभियान के तहत एक माह तक जनसेवा, जनजागरूकता और सामाजिक सरोकार से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसी क्रम में सूरजपुर जिला चिकित्सालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया। उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए स्वस्थ एवं पात्र नागरिकों से स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आने की अपील की।