प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा किसान मोर्चा ने किया वृक्षारोपण, छात्रों और किसानों के बीच जलाया ‘एक दिया आशीर्वाद का’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर छिंदवाड़ा में भाजपा किसान मोर्चा जिला इकाई ने सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए। किसानों और विद्यार्थियों के बीच किसान संवाद, वृक्षारोपण, रक्तदान तथा ‘एक दिया आशीर्वाद का’ दीपोत्सव कार्यक्रम हुआ। चौरई के शासकीय महाविद्यालय और छोटी बाजार में 1000 दीपक जलाकर प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई। कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं, किसानों और ग्रामीणों ने सहभागिता की।
UNITED NEWS OF ASIA. वीरेंद्र यादव, छिंदवाड़ा l प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा द्वारा चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजपा किसान मोर्चा जिला छिंदवाड़ा की ओर से विभिन्न सेवा और जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान के अंतर्गत किसान संवाद, वृक्षारोपण, रक्तदान और ‘एक दिया आशीर्वाद का’ दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित कर प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई। इन कार्यक्रमों के माध्यम से किसानों, विद्यार्थियों और ग्रामीणों के बीच पहुंचकर सेवा, पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी का संदेश दिया गया।