दुर्ग में सेवा संकल्प सब्जी टोकरी बाजार की शुरुआत, आम जनता को किफायती दाम पर मिलेगी ताजी सब्जी
विश्वकर्मा जयंती और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर दुर्ग नगर निगम ने सेवा संकल्प सब्जी टोकरी बाजार की शुरुआत की। वार्ड 21 सिंधिया नगर स्थित पंच तत्व गार्डन के पास महापौर अल्का बाघमार ने बाजार का शुभारंभ किया। पहले चरण में वार्ड 21 और वार्ड 51 में बाजार शुरू किया गया है। योजना के तहत शहर के 10 स्थानों पर बाजार संचालित किए जाने हैं, जहां आम जनता को किफायती दाम पर ताजी एवं कीटनाशक रहित सब्जी-फल उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है।
UNITED NEWS OF ASIA. रोहितास सिंह भुवाल, दुर्ग l विश्वकर्मा जयंती और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर दुर्ग नगर निगम ने शहरवासियों के लिए सेवा संकल्प सब्जी टोकरी बाजार की शुरुआत की। वार्ड 21 सिंधिया नगर स्थित पंच तत्व गार्डन के पास आयोजित कार्यक्रम में महापौर अल्का बाघमार ने बाजार का शुभारंभ किया। नगर निगम की ओर से शुरू की गई इस पहल का उद्देश्य शहरवासियों को सुविधाजनक स्थान पर ताजी और किफायती दरों पर सब्जी एवं फल उपलब्ध कराना है।