सेवा संकल्प अभियान के तहत जटायु शीला मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत फरसगांव वन परिक्षेत्र द्वारा परिसर कॉलोनी और जटायु शीला मंदिर परिसर में स्वच्छता एवं प्लास्टिक मुक्त अभियान चलाया गया। अभियान में कोर्राबडगांव समिति के सदस्यों, सरपंच और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सहभागिता की। मंदिर परिसर की साफ-सफाई के साथ प्लास्टिक और कचरा एकत्र किया गया तथा ग्रामीणों को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।
UNITED NEWS OF ASIA. रामकुमार भारद्वाज, कोंडागांव l फरसगांव सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत उप वनमंडल फरसगांव के वन परिक्षेत्र फरसगांव द्वारा परिसर कॉलोनी एवं जटायु शीला मंदिर परिसर में स्वच्छता एवं प्लास्टिक मुक्त अभियान चलाया गया। अभियान में कोर्राबडगांव समिति के सदस्यों, सरपंच सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सहभागिता की। इस दौरान लोगों ने सामूहिक रूप से स्वच्छता गतिविधियों में हिस्सा लेकर सार्वजनिक और धार्मिक स्थलों को साफ-सुथरा रखने का संदेश दिया।