रनचिरई में सीसी रोड निर्माण का भूमि पूजन, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर आवागमन सुविधा
गुण्डरदेही विकासखंड के ग्राम रनचिरई में सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया। जनपद सदस्य कौशल किशोर साहू ने कहा कि सड़क निर्माण से ग्रामीणों और किसानों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा बरसात के दौरान होने वाली समस्याओं से राहत मिलेगी।
UNITED NEWS OF ASIA. लीलाधर साहू, गुण्डरदेही l गुण्डरदेही विकासखंड के ग्राम रनचिरई में लंबे समय से प्रतीक्षित सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमि पूजन संपन्न हुआ। इस निर्माण कार्य से गांव के लोगों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलने के साथ-साथ क्षेत्र के विकास को भी नई गति मिलेगी। भूमि पूजन कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, पंचायत प्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही।