राजीव युवा उत्थान योजना: यूपीएससी तैयारी हेतु 185 सीटों पर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित
राजीव युवा उत्थान योजना के अंतर्गत एसटी, एससी और ओबीसी वर्गों के कुल 185 अभ्यर्थियों से यूपीएससी तैयारी के लिए नई दिल्ली में कोचिंग हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन 20 नवंबर से 10 दिसंबर 2025 तक लिए जाएंगे।
UNITED NEWS OF ASIA.कवर्धा। राजीव युवा उत्थान योजना नियमावली वर्ष 2019 के अंतर्गत अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की तैयारी कराने हेतु कुल 185 सीटों पर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
इनमें एसटी के लिए 50, एससी के लिए 30 तथा ओबीसी वर्ग के लिए 20 सीटें निर्धारित की गई हैं, जिनमें प्रत्येक वर्ग में 33 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगी। नियमावली की कंडिका-04 के अनुसार चयनित अभ्यर्थियों को नई दिल्ली स्थित कोचिंग संस्था में पढ़ाई के दौरान सभी निर्धारित सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।
ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि 20 नवंबर 2025 तथा अंतिम तिथि 10 दिसंबर 2025 रात्रि 12 बजे तक निर्धारित है। वहीं प्राक्-चयन परीक्षा 28 दिसंबर 2025 को आयोजित की जाएगी। आवेदन विभागीय पोर्टल के माध्यम से भरे जा सकते हैं। योजना से संबंधित पात्रता, परीक्षा केंद्र, नियमावली तथा अन्य विस्तृत जानकारी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है, जहां अभ्यर्थी सभी आवश्यक अपडेट प्राप्त कर सकेंगे।