रायपुर में जलभराव को लेकर कांग्रेस का हमला, अटल विश्वास पत्र को बताया जुमला
रायपुर में बारिश के बाद हुए जलभराव को लेकर कांग्रेस ने भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने आरोप लगाया कि निकाय चुनाव में किए गए जलभराव खत्म करने के वादे पूरे नहीं हुए। उन्होंने राजधानी सहित प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में जलनिकासी व्यवस्था सुधारने की मांग की।
UNITED NEWS OF ASIA. अमृतेश्वर सिंह, रायपुर l रायपुर में लगातार हुई बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव की स्थिति को लेकर प्रदेश कांग्रेस ने राज्य सरकार और नगर निगम पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने आरोप लगाया कि भाजपा ने निकाय चुनाव के दौरान जारी किए गए अटल विश्वास पत्र में राजधानी को जलभराव की समस्या से मुक्त करने का वादा किया था, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई प्रभावी कार्य नहीं किया गया। उन्होंने दावा किया कि बारिश के दौरान राजधानी के अनेक इलाके पानी में डूब गए और लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।