आईआईएम में प्रशिक्षण से सरकार की विफलता उजागर, ढाई साल में नई योजना तक नहीं शुरू हुई: दीपक बैज
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि ढाई साल के कार्यकाल में सरकार कोई नई जनकल्याणकारी योजना शुरू नहीं कर सकी। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने पूर्ववर्ती योजनाओं को बंद या नाम बदलकर जारी रखा और अब आईआईएम में प्रशिक्षण लेकर सरकार चलाने का प्रयास कर रही है।
UNITED NEWS OF ASIA. अमृतेश्वर सिंह, रायपुर l प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया है कि ढाई वर्ष के कार्यकाल में सरकार कोई नई जनकल्याणकारी योजना शुरू नहीं कर सकी। उन्होंने कहा कि सरकार के पास प्रदेश के विकास का कोई स्पष्ट रोडमैप नहीं है और यही कारण है कि अब सरकार को प्रशासन और सुशासन का प्रशिक्षण लेने के लिए आईआईएम का सहारा लेना पड़ रहा है।