नारायणपुर जिला प्रभारी बनने पर प्रेमलता नागवंशी का धमतरी भाजपा परिवार ने किया अभिनंदन
भाजपा महिला मोर्चा की नारायणपुर जिला प्रभारी नियुक्त होने पर प्रेमलता नागवंशी का धमतरी में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यकर्ताओं ने उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई मजबूती मिलेगी।
UNITED NEWS OF ASIA. रिजवान मेमन, धमतरी l भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा प्रेमलता नागवंशी को भाजपा महिला मोर्चा का नारायणपुर जिला प्रभारी नियुक्त किए जाने के बाद धमतरी जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। नियुक्ति की घोषणा के बाद धमतरी भाजपा परिवार ने उनका आत्मीय स्वागत करते हुए नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं और बधाई दी।