प्रधानमंत्री आवास योजना से पूरा हुआ विजय चन्द्र का पक्के घर का सपना, परिवार ने जताई खुशी
रायपुर के चंगोराभाठा निवासी दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी विजय चन्द्र ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का घर बनाकर अपने परिवार का वर्षों पुराना सपना पूरा किया। परिवार ने योजना से मिली सहायता के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त करते हुए इसे सम्मानजनक जीवन की नई शुरुआत बताया।
UNITED NEWS OF ASIA. अमृतेश्वर सिंह, रायपुर l प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से रायपुर नगर निगम क्षेत्र के भक्त माता कर्मा वार्ड क्रमांक 67 अंतर्गत चंगोराभाठा निवासी विजय चन्द्र का वर्षों पुराना पक्के घर का सपना साकार हो गया है। एक कॉलेज में दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी के रूप में कार्यरत विजय चन्द्र अब अपने परिवार के साथ नए पक्के मकान में सम्मानपूर्वक जीवन बिता रहे हैं। सीमित आय के बावजूद योजना से मिली सहायता ने उनके परिवार को सुरक्षित और बेहतर आवास उपलब्ध कराया है।