प्रधानमंत्री आवास योजना से बढ़ई रवि परमार का पक्के घर का सपना साकार, परिवार ने जताया आभार
रायपुर के गोवर्धन नगर भनपुरी निवासी बढ़ई रवि परमार ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अपना पक्का मकान बनाकर वर्षों पुराना सपना पूरा किया। उन्होंने योजना से मिली सहायता के लिए केंद्र सरकार और छत्तीसगढ़ शासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे उनके परिवार को सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अवसर मिला है।
UNITED NEWS OF ASIA. अमृतेश्वर सिंह, रायपुर l प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से रायपुर नगर निगम क्षेत्र के यतियतनलाल वार्ड क्रमांक 4 अंतर्गत गोवर्धन नगर भनपुरी निवासी रवि परमार का वर्षों पुराना पक्के घर का सपना साकार हो गया है। पेशे से बढ़ई रवि परमार अब अपने परिवार के साथ नए पक्के मकान में रह रहे हैं। उनका कहना है कि यदि प्रधानमंत्री आवास योजना का सहयोग नहीं मिलता, तो सीमित आय में अपना घर बनाना संभव नहीं हो पाता।