बाढ़ प्रभावित परिवारों से मिले केदार कश्यप, राहत सामग्री और सहायता राशि का किया वितरण
नारायणपुर जिले के पालकी और दोण्डरीबेड़ा गांवों में वन मंत्री केदार कश्यप ने बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत सामग्री, कंबल और सहायता राशि के चेक वितरित किए। उन्होंने प्रभावित लोगों को हरसंभव मदद का भरोसा देते हुए अधिकारियों को राहत एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
UNITED NEWS OF ASIA. नारायणपुर जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं पुनर्वास कार्यों का जायजा लेने वन मंत्री केदार कश्यप पालकी और दोण्डरीबेड़ा गांव पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बाढ़ से प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उनकी समस्याओं की जानकारी ली। मंत्री ने प्रभावित लोगों को भरोसा दिलाया कि संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ उनके साथ खड़ी है और हर जरूरतमंद तक समय पर सहायता पहुंचाई जाएगी।