प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर वृद्धाश्रम पहुंचे पुरन्दर मिश्रा, वृद्धजनों को फल वितरित कर लिया आशीर्वाद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के श्याम नगर स्थित लायंस वृद्धाश्रम में सेवा संकल्प अभियान के तहत फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। विधायक पुरन्दर मिश्रा ने वृद्धजनों से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम जानी और उन्हें फल वितरित किए। उन्होंने कहा कि वृद्धजनों की सेवा, सम्मान और उनका आशीर्वाद प्राप्त करना समाज के लिए प्रेरणादायी है।
UNITED NEWS OF ASIA. अमृतेश्वर सिंह, रायपुर l प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा और जनकल्याण की भावना से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के श्याम नगर स्थित लायंस वृद्धाश्रम में सेवा संकल्प अभियान के तहत फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक पुरन्दर मिश्रा शामिल हुए और वृद्धाश्रम में निवासरत बुजुर्गों के साथ समय बिताया।