प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर जगन्नाथ मंदिर में पूजन-हवन, पुरन्दर मिश्रा ने की दीर्घायु की कामना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर रायपुर के गायत्री नगर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में विशेष पूजन और हवन का आयोजन किया गया। उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक पुरन्दर मिश्रा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान जगन्नाथ का पूजन-अर्चन कर प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सफल जीवन की मंगलकामना की। इस दौरान प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं भी दी गईं।
UNITED NEWS OF ASIA. अमृतेश्वर सिंह, रायपुर l प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर विशेष धार्मिक आयोजन किया गया। 17 सितंबर 2026 को गायत्री नगर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में पूजन और हवन का आयोजन हुआ। इस दौरान उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक पुरन्दर मिश्रा ने विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान जगन्नाथ का पूजन-अर्चन किया। पूजा के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सफल जीवन की मंगलकामना की।