प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर पुरन्दर मिश्रा की सेवा पहल, आंगनबाड़ी बच्चों को वितरित किए वस्त्र
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में सेवा और जनकल्याण से जुड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया। गायत्री नगर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर परिसर में विधायक पुरन्दर मिश्रा ने आंगनबाड़ी केंद्रों से आए बच्चों को वस्त्र वितरित किए। कार्यक्रम के दौरान बच्चों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली। मिश्रा ने प्रधानमंत्री मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर राष्ट्रसेवा की कामना की।
UNITED NEWS OF ASIA. अमृतेश्वर सिंह, रायपुर l प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा, समर्पण और जनकल्याण की भावना के साथ रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में विशेष सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 17 सितंबर 2026 को गायत्री नगर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों से आए नन्हे बच्चों को वस्त्र वितरित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के बीच खुशियां बांटने के साथ समाज में सेवा और जनकल्याण की भावना को मजबूत करना रहा।