ऑपरेशन क्लीन हंट: रायगढ़ पुलिस ने सहारा इंडिया फ्रॉड का 3 साल से फरार ब्रांच मैनेजर किया गिरफ्तार
रायगढ़ पुलिस ने ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत सहारा इंडिया निवेश घोटाले में तीन वर्षों से फरार ब्रांच मैनेजर विजय कुमार शराफ को गिरफ्तार किया। मामले में अब तक 3,848 निवेशकों से 40.78 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी सामने आ चुकी है।
UNITED NEWS OF ASIA. महेंद्र अग्रवाल, रायगढ़ l रायगढ़ पुलिस को बहुचर्चित सहारा इंडिया निवेश घोटाले में बड़ी सफलता मिली है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान "ऑपरेशन क्लीन हंट" के तहत कोतवाली पुलिस ने लगभग तीन वर्षों से फरार चल रहे सहारा इंडिया के पूर्व ब्रांच मैनेजर विजय कुमार शराफ को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोतरारोड़ क्षेत्र से हिरासत में लेने के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।