मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विधायक श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रबुद्धजनों से किया संवाद
मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर चिरमिरी में विधायक श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रबुद्धजनों, समाजसेवियों और वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात कर उनका सम्मान किया। इस दौरान केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और देश की प्रगति पर विस्तृत चर्चा की गई।
UNITED NEWS OF ASIA. जमील अंसारी, कोरिया l प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर चिरमिरी क्षेत्र में जनसंपर्क एवं संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक श्याम बिहारी जायसवाल ने विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रबुद्धजनों, समाजसेवियों और वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात कर उनका सम्मान किया तथा देश की विकास यात्रा और जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की।