महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिला आर्थिक संबल, बच्चों की शिक्षा और पोषण को मिल रही मजबूती
महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए आर्थिक सशक्तिकरण का मजबूत माध्यम बनकर उभरी है। नियमित मासिक सहायता राशि से महिलाएं बच्चों की शिक्षा, पोषण और घरेलू जरूरतों को बेहतर ढंग से पूरा कर रही हैं, जिससे परिवारों के जीवन स्तर में सुधार हो रहा है।
UNITED NEWS OF ASIA. अमृतेश्वर सिंह, रायपुर lछत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना प्रदेश की महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने वाली प्रमुख योजनाओं में शामिल हो चुकी है। यह योजना केवल आर्थिक सहायता प्रदान करने तक सीमित नहीं है, बल्कि महिलाओं के आत्मसम्मान, आत्मनिर्भरता और परिवार की आर्थिक मजबूती का आधार बन रही है। योजना के तहत मिलने वाली मासिक सहायता राशि से महिलाएं अपने परिवार की आवश्यकताओं को बेहतर ढंग से पूरा कर पा रही हैं और बच्चों के भविष्य को संवारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।