घठोली स्कूल में लोकतांत्रिक चुनाव, जागेश्वरी बनीं शाला नायक
बेमेतरा के शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय घठोली में सत्र 2026-27 के लिए बाल कैबिनेट एवं शाला नायक का चुनाव लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत संपन्न हुआ। 76 विद्यार्थियों ने मतदान में हिस्सा लिया। जागेश्वरी को 50 मत प्राप्त हुए और वे शाला नायक निर्वाचित हुईं। चुनाव के माध्यम से विद्यार्थियों को लोकतंत्र और नेतृत्व की व्यवहारिक शिक्षा दी गई।
UNITED NEWS OF ASIA. अरुण पुरेना, बेमेतरा l बेमेतरा जिले के शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय घठोली में सत्र 2026-27 के लिए बाल कैबिनेट एवं शाला नायक का चुनाव लोकतांत्रिक तरीके से संपन्न कराया गया। विद्यालय में आयोजित इस चुनाव में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए लोकतांत्रिक प्रक्रिया का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त किया। चुनाव में कुल 76 विद्यार्थियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।