एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक विजेता भारतीय क्रिकेट टीम से मिले प्रभतेज सिंह भाटिया, दी बधाई
एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम को बीसीसीआई संयुक्त सचिव और छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के पूर्व अध्यक्ष प्रभतेज सिंह भाटिया ने बधाई दी। उन्होंने कप्तान श्रेयस अय्यर सहित पूरी टीम के शानदार प्रदर्शन की सराहना की। इस अवसर पर जय शाह, देवजीत सैकिया और पीटी ऊषा सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
UNITED NEWS OF ASIA. अमृतेश्वर सिंह, रायपुर l एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाने वाली भारतीय क्रिकेट टीम को बीसीसीआई संयुक्त सचिव एवं छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के पूर्व अध्यक्ष प्रभतेज सिंह भाटिया ने मुलाकात कर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भारतीय टीम के शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए कप्तान श्रेयस अय्यर सहित पूरी टीम को स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई दी और भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
इस अवसर पर आईसीसी अध्यक्ष जय शाह तथा बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया भी उपस्थित रहे। प्रभतेज सिंह भाटिया ने टीम के खिलाड़ियों से मुलाकात कर एशियन गेम्स में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार खेल भावना, अनुशासन और आत्मविश्वास का परिचय देते हुए देश को गौरवान्वित किया है। टीम का यह प्रदर्शन युवा खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणादायक है।
एशियन गेम्स के स्वर्ण पदक के लिए खेले गए फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 19 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के साथ भारतीय क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स में लगातार दूसरी बार स्वर्ण पदक अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में भारतीय खिलाड़ियों ने दबाव के बीच बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की और देश के लिए स्वर्ण पदक सुनिश्चित किया।
प्रभतेज सिंह भाटिया ने कप्तान श्रेयस अय्यर और भारतीय टीम के सभी खिलाड़ियों के प्रदर्शन की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय खिलाड़ियों की सफलता देश के करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों के लिए गर्व का विषय है। टीम ने कठिन मुकाबले में संयम और शानदार खेल का परिचय देते हुए जीत हासिल की, जो खिलाड़ियों की मेहनत और टीम भावना को दर्शाता है।
इस अवसर पर भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी ऊषा भी उपस्थित रहीं। भारतीय क्रिकेट टीम की इस उपलब्धि को खेल जगत में महत्वपूर्ण सफलता के रूप में देखा जा रहा है। एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर भारतीय खिलाड़ियों ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया है। भारतीय टीम की इस उपलब्धि पर क्रिकेट जगत से जुड़े पदाधिकारियों और खेल प्रेमियों ने भी खिलाड़ियों को बधाई दी है।
प्रभतेज सिंह भाटिया ने भारतीय टीम को आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि खिलाड़ी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देश का नाम रोशन करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय क्रिकेट में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है और खिलाड़ियों की मेहनत, लगन तथा टीम भावना से आने वाले समय में देश को कई और बड़ी उपलब्धियां मिलेंगी।