समय-सीमा बैठक में कलेक्टर सख्त, लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण और योजनाओं में तेजी के निर्देश
कवर्धा में आयोजित समय-सीमा बैठक में कलेक्टर गोपाल वर्मा ने विभिन्न विभागों की समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण, आयुष्मान कार्ड निर्माण, एग्रीस्टेक पंजीयन, प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना और राजस्व प्रकरणों में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही 9 जुलाई से शुरू होने वाले नगरीय पट्टा सर्वे अभियान की तैयारियों की भी समीक्षा की गई।
UNITED NEWS OF ASIA. कवर्धा l कवर्धा जिले में शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं और विभागीय कार्यों की प्रगति की समीक्षा के लिए आयोजित समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक में कलेक्टर गोपाल वर्मा ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण किया जाए और जनहित से जुड़ी योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की ढिलाई न बरती जाए। बैठक में आयुष्मान कार्ड, एग्रीस्टेक, प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, राजस्व प्रकरण, कृषि, स्वास्थ्य, पंचायत एवं ग्रामीण विकास सहित विभिन्न विभागों की विस्तृत समीक्षा की गई।