कलेक्टर ने शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
कवर्धा के शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय में कलेक्टर गोपाल वर्मा ने औचक निरीक्षण कर पढ़ाई, छात्रावास, मेस, भोजन की गुणवत्ता, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा की। विद्यार्थियों से सीधे संवाद कर समस्याएं जानीं और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध सुधार के निर्देश दिए।
UNITED NEWS OF ASIA. कवर्धा l कवर्धा के महामाया चौक स्थित शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय में कलेक्टर गोपाल वर्मा ने औचक निरीक्षण कर शैक्षणिक गतिविधियों और विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का विस्तृत जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कक्षाओं, छात्रावास, मेस तथा महाविद्यालय परिसर का भ्रमण कर व्यवस्थाओं की वास्तविक स्थिति का आकलन किया और अधिकारियों को आवश्यक सुधारात्मक निर्देश दिए।