महतारी वंदन योजना से बदली दुर्पत बाई की जिंदगी, आत्मनिर्भरता की बनी नई पहचान
कबीरधाम जिले की दुर्पत बाई साहू ने बताया कि महतारी वंदन योजना से मिलने वाली मासिक सहायता राशि ने उन्हें आर्थिक आत्मनिर्भरता और आत्मसम्मान दिया है। अब वे अपनी जरूरतों और नाती-नातिन की छोटी-छोटी खुशियां बिना किसी पर निर्भर हुए पूरी कर पा रही हैं।
UNITED NEWS OF ASIA. कवर्धा l कबीरधाम जिले की ग्राम पंचायत भगुटोला निवासी दुर्पत बाई साहू के जीवन में महतारी वंदन योजना ने बड़ा बदलाव लाया है। कभी अपनी छोटी-छोटी जरूरतों के लिए दूसरों पर निर्भर रहने वाली दुर्पत बाई आज आत्मनिर्भर होकर सम्मानपूर्वक जीवन जी रही हैं। उनका कहना है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित इस योजना ने उन्हें केवल आर्थिक सहायता ही नहीं, बल्कि आत्मविश्वास और आत्मसम्मान भी दिया है।