सोमनी सोसाइटी बनी किसानों के लिए भरोसे का केंद्र, चना-तुअर-सरसों खरीदी में पारदर्शिता
सोमनी सोसाइटी में चना, तुअर और सरसों की खरीदी पारदर्शी और सुव्यवस्थित तरीके से जारी है। किसानों को समर्थन मूल्य, समय पर भुगतान और बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं। बी. के. शर्मा के मार्गदर्शन में व्यवस्था को किसानों के लिए आसान और सुविधाजनक बनाया गया है।
UNITED NEWS OF ASIA. हसीब अख्तर, रायपुर l रबी सीजन के दौरान सोमनी सोसाइटी किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण और भरोसेमंद खरीदी केंद्र के रूप में उभरकर सामने आई है। यहां चना, अरहर (तुअर) और सरसों की खरीदी पूरी पारदर्शिता और सुव्यवस्थित तरीके से की जा रही है। बड़ी संख्या में किसान अपनी उपज लेकर सोसाइटी पहुंच रहे हैं और व्यवस्थाओं को लेकर संतोष व्यक्त कर रहे हैं।
सोसाइटी में खरीदी कार्य बी. के. शर्मा के कुशल मार्गदर्शन में संचालित किया जा रहा है। उनके नेतृत्व में पूरी प्रक्रिया को तेज, सरल और पारदर्शी बनाया गया है, जिससे किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। तौल प्रक्रिया से लेकर भुगतान तक सभी व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित किया जा रहा है।
इस वर्ष चना, तुअर और सरसों की बंपर खरीदी की जा रही है और किसानों को उनकी उपज का उचित समर्थन मूल्य प्रदान किया जा रहा है। सबसे बड़ी विशेषता यह है कि किसानों को भुगतान सीधे उनके बैंक खातों में समय पर किया जा रहा है, जिससे पारदर्शिता और विश्वास दोनों मजबूत हुए हैं।
सोसाइटी प्रबंधन द्वारा किसानों के लिए आवश्यक सुविधाओं का भी विशेष ध्यान रखा गया है। खरीदी केंद्र में पेयजल, छाया और बैठने की पर्याप्त व्यवस्था की गई है, जिससे गर्मी के मौसम में किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। इन सुविधाओं को लेकर किसान भी संतुष्टि व्यक्त कर रहे हैं।
क्षेत्र के किसानों ने सोसाइटी की व्यवस्थाओं की खुलकर सराहना की है। उनका कहना है कि इस बार खरीदी प्रक्रिया पहले की तुलना में अधिक सरल, तेज और व्यवस्थित रही है। किसानों ने विशेष रूप से रितेश शर्मा और संपूर्ण सोसाइटी प्रबंधन का आभार व्यक्त किया है, जिन्होंने किसानों की सुविधा और सम्मान को प्राथमिकता दी।
सोमनी सोसाइटी की यह पहल सहकारिता विभाग की पारदर्शी और किसान हितैषी कार्यप्रणाली का एक उत्कृष्ट उदाहरण बनकर सामने आई है। इससे न केवल किसानों का विश्वास बढ़ा है, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिली है।