जन्मदिवस पर सेवा कार्य का अनोखा उदाहरण, बैगा जनजाति बच्चों के बीच पहुंचकर बांटी खुशियां

उत्कृष्ट विधायक भावना बोहरा के मार्गदर्शन में समाजसेवी तुषार चन्द्रवंशी ने अपना जन्मदिवस वनांचल बैगा जनजाति क्षेत्रों में जरूरतमंद बच्चों के बीच सेवा कार्य कर मनाया। बच्चों को शैक्षणिक सामग्री व उपहार वितरित किए गए।

Jun 15, 2026 - 17:13
 0  2
जन्मदिवस पर सेवा कार्य का अनोखा उदाहरण, बैगा जनजाति बच्चों के बीच पहुंचकर बांटी खुशियां

UNITED NEWS OF ASIA. सौरभ नामदेव, कवर्धा l वनांचल और बैगा जनजाति बाहुल्य क्षेत्रों में एक प्रेरणादायक सामाजिक पहल देखने को मिली, जहां समाजसेवी तुषार चन्द्रवंशी ने अपना जन्मदिवस पारंपरिक उत्सव के बजाय सेवा कार्य के रूप में मनाया। यह पहल उत्कृष्ट विधायक भावना बोहरा के मार्गदर्शन एवं सहयोग से संपन्न हुई, जिसका उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता और खुशियां पहुंचाना रहा।

जन्मदिवस के अवसर पर तुषार चन्द्रवंशी दूरस्थ वनांचल गांवों में पहुंचे, जहां उन्होंने बैगा जनजाति के बच्चों और ग्रामीणों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बच्चों के साथ समय बिताया और उनके बीच जन्मदिवस की खुशियां साझा कीं। बच्चों को मिठाई खिलाकर उनका मुंह मीठा कराया गया तथा उन्हें उपहार स्वरूप चप्पल पहनाकर उनके प्रति संवेदनशीलता और अपनापन प्रदर्शित किया गया

इसके साथ ही शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बच्चों को स्कूल बैग, कॉपी, पेन और अन्य आवश्यक शैक्षणिक सामग्री वितरित की गई। इस पहल का मुख्य उद्देश्य बच्चों को पढ़ाई के प्रति प्रेरित करना और उनके शैक्षणिक भविष्य को मजबूत बनाना रहा।

सामग्री प्राप्त करने के बाद बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह देखने को मिला। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के सामाजिक कार्य न केवल जरूरतमंदों की मदद करते हैं, बल्कि समाज में सकारात्मक सोच और सहयोग की भावना को भी बढ़ावा देते हैं।

तुषार चन्द्रवंशी ने कहा कि उत्कृष्ट विधायक भावना बोहरा सदैव समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और सेवा पहुंचाने के विचार के साथ कार्य करती हैं। उन्हीं के मार्गदर्शन से प्रेरित होकर उन्होंने अपना जन्मदिवस सेवा कार्य के रूप में मनाने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि जन्मदिवस जैसे अवसरों को केवल व्यक्तिगत उत्सव तक सीमित न रखकर समाज के वंचित वर्ग के साथ साझा किया जाना चाहिए।

उन्होंने आगे कहा कि शिक्षा ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कुंजी है। इसी सोच के साथ शैक्षणिक सामग्री का वितरण किया गया ताकि बच्चे शिक्षा के प्रति अधिक जागरूक और प्रेरित हो सकें। उन्होंने समाज के सक्षम वर्ग से भी अपील की कि वे अपने विशेष अवसरों पर जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आएं।

ग्रामीणों और उपस्थित नागरिकों ने इस पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्य समाज में मानवता, सेवा और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने उत्कृष्ट विधायक भावना बोहरा के जनसेवा आधारित दृष्टिकोण की भी सराहना की।

इस अवसर पर जनपद पंचायत पंडरिया क्षेत्र क्रमांक 22 के युवा साथी बिरेंद्र बघेल, गोपाल जायसवाल, आनंद, लक्ष्मण मानचद, टंडन, सतयोगेश्वर, अंश, आदित्य, ब्रजेश, संजु, चेतन सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।