दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विधायक ललित चंद्राकर ने मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे छत्तीसगढ़ की माटी के सच्चे सपूत हैं और गांव, गरीब, युवा, किसान एवं आदिवासी समाज की बुलंद आवाज बनकर प्रदेश का नेतृत्व कर रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री के कार्यकाल को छत्तीसगढ़ के लिए नई दिशा और नई उम्मीदों का प्रतीक बताया।
इस अवसर पर विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है। शासन की योजनाएं गांवों तक प्रभावी रूप से पहुंच रही हैं, जिससे ग्रामीण विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है।
ललित चंद्राकर ने प्रभु श्रीराम से मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए कहा कि उनका नेतृत्व प्रदेश के करोड़ों नागरिकों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री की दूरदर्शिता और संवेदनशील प्रशासनिक सोच से छत्तीसगढ़ को समावेशी विकास की नई पहचान मिल रही है।
विधायक ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ में किसान, युवा, महिलाएं और आदिवासी समाज शासन की प्राथमिकताओं के केंद्र में हैं। सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, इसी सोच के साथ मुख्यमंत्री निरंतर कार्य कर रहे हैं। उनके मार्गदर्शन में राज्य सरकार ने जनकल्याणकारी नीतियों को प्रभावी ढंग से लागू किया है, जिससे समाज के कमजोर वर्गों को मजबूती मिल रही है।
ललित चंद्राकर ने यह भी कहा कि राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के माध्यम से ग्रामीण अंचलों और पिछड़े क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री का मार्गदर्शन इन योजनाओं को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
भेंट के दौरान विधायक ने मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई देते हुए यह संकल्प भी दोहराया कि उनके नेतृत्व में सभी जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मिलकर छत्तीसगढ़ को और अधिक प्रगतिशील, समृद्ध एवं खुशहाल बनाने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ राज्य में सुशासन, पारदर्शिता और विकास को प्राथमिकता देते हुए सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में योजनाओं का विस्तार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का नेतृत्व आज प्रदेश में नई ऊर्जा और सकारात्मक बदलाव का प्रतीक बनता जा रहा है।
इस अवसर पर ललित चंद्राकर ने कहा कि मुख्यमंत्री का सरल स्वभाव, जनसरोकारों के प्रति संवेदनशीलता और दृढ़ निर्णय क्षमता उन्हें एक सशक्त एवं लोकप्रिय जननेता बनाती है। उन्होंने मुख्यमंत्री को पुनः जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।