दुर्ग में गणेश महोत्सव-2026 की तैयारियां शुरू, रामेश्वरम थीम पर बनेगा भव्य पंडाल
दुर्ग के पदमनाभपुर स्थित मिनी स्टेडियम में गणेश महोत्सव-2026 की तैयारियों का शुभारंभ भूमि पूजन के साथ हुआ। इस वर्ष महोत्सव में रामेश्वरम तीर्थ की भव्य प्रतिकृति श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र होगी।
UNITED NEWS OF ASIA. रोहिताश सिंह भुवाल, दुर्ग l दुर्ग के पदमनाभपुर स्थित मिनी स्टेडियम में दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति द्वारा आयोजित गणेश महोत्सव-2026 की तैयारियों का शुभारंभ विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन कर किया गया। इस अवसर पर दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल ने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर प्रदेश और क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।