चितरंगी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 15 लीटर जहरीली कच्ची शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
सिंगरौली जिले के चितरंगी थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नौगई द्वितीय निवासी बादशाह साहू को 15 लीटर जहरीली कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी पर पूर्व में भी कई मामले दर्ज हैं।
UNITED NEWS OF ASIA. आदर्श तिवारी, सिंगरौली | जिले के चितरंगी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम नौगई द्वितीय निवासी बादशाह साहू (उम्र 34) को 15 लीटर जहरीली कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी मुड़वानी के पास निर्माणाधीन भवन के पास शराब बेचने की फिराक में बैठा था। पुलिस टीम को देखते ही उसने भागने की कोशिश की, लेकिन तत्काल दबोच लिया गया।
आरोपी के खिलाफ धारा 49A आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए उसे जेल भेज दिया गया है। बताया गया है कि बादशाह साहू के खिलाफ इससे पहले भी अवैध शराब से जुड़े कई प्रकरण पंजीबद्ध हैं।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मो. मनीष खत्री के निर्देशन में, चितरंगी थाना प्रभारी निरीक्षक सुधेश तिवारी व उनकी टीम द्वारा की गई।