प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के परिवार से की सौजन्य मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उनके परिवार एवं छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक टी.एस. कंवर से सौजन्य भेंट कर हालचाल जाना।

Dec 1, 2025 - 11:44
 0  26
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के परिवार से की सौजन्य मुलाकात

 UNITED NEWS OF ASIA. जगदीश पटेल, सरायपाली | भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय से सौजन्य भेंट करते हुए उनके पूरे परिवार से मुलाक़ात की। प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री के परिवारजनों का हालचाल जाना और आत्मीय बातचीत की।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन के प्रदेश मुख्य संरक्षक तथा मुख्यमंत्री के दामाद  टी.एस. कंवर भी उपस्थित रहे।

मुलाक़ात के दौरान मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी  कौशिल्या साय, दोनों बेटियाँ, एक पुत्र तथा पोता-पोती मौजूद थे। वातावरण सौहार्दपूर्ण और आत्मीय रहा।

यह जानकारी जगदीश पटेल, संयोजक सरायपाली, छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन एवं पत्रकार महासंघ द्वारा दी गई।