कुदरगढ़ धाम से लौट रहे श्रद्धालुओं की बुलेरो हादसे का शिकार, 1 की मौत, 4 गंभीर

सूरजपुर जिले के ओड़गी थाना क्षेत्र में कुदरगढ़ धाम से लौट रहे दर्शनार्थियों की बुलेरो पेड़ से टकरा गई। हादसे में 1 श्रद्धालु की मौके पर मौत हो गई जबकि 4 गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

Dec 1, 2025 - 11:49
 0  14
कुदरगढ़ धाम से लौट रहे श्रद्धालुओं की बुलेरो हादसे का शिकार, 1 की मौत, 4 गंभीर

 UNITED NEWS OF ASIA. विष्णु कसेरा, सूरजपुर | जिले से बड़ी दुर्घटना की खबर सामने आई है, जहां दर्शनार्थियों से भरी एक बुलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बुलेरो के परखच्चे उड़ गए।

हादसे में 1 व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हैं। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ओड़गी में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

बुलेरो में कुल 8 लोग सवार थे। इनमें से 3 अन्य लोगों को भी मामूली चोटें आई हैं।

सभी श्रद्धालु मध्यप्रदेश के कुंभिया गांव से कुदरगढ़ धाम दर्शन के लिए आए थे। दर्शन कर लौटते समय ओड़गी थाना क्षेत्र के बांक में यह हादसा हो गया।

पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।