छुईखदान पुलिस ने 119 पौवा अवैध शराब के साथ चार तस्करों को किया गिरफ्तार
केसीजी जिले के छुईखदान थाना पुलिस ने पंडरिया रोड स्थित ग्राम विचारपुर में कार्रवाई करते हुए 119 पौवा अवैध शराब के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दो मोटरसाइकिल, नकदी सहित 61,740 रुपये का मशरूका जब्त किया।
UNITED NEWS OF ASIA. मनोहर सेन, खैरागढ़ l खैरागढ़-छुईखदान-गंडई (केसीजी) जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत छुईखदान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने पंडरिया रोड स्थित ग्राम विचारपुर में छापेमारी कर 119 पौवा अवैध शराब के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान दो मोटरसाइकिल, नगद राशि सहित कुल 61 हजार 740 रुपये का मशरूका भी जब्त किया गया।