छत्तीसगढ़ के 17 जिलों के डायल 112 कर्मचारियों को तीन दिवसीय उन्नत प्रशिक्षण

छत्तीसगढ़ के 17 जिलों के लगभग 450 से अधिक डायल 112 कर्मचारियों को नवा रायपुर में तीन दिवसीय तकनीकी एवं आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण में PFT संचालन, फर्स्ट एड, CPR और आपातकालीन प्रबंधन के व्यावहारिक ज्ञान पर जोर दिया गया।

Nov 17, 2025 - 12:15
 0  21
छत्तीसगढ़ के 17 जिलों के डायल 112 कर्मचारियों को तीन दिवसीय उन्नत प्रशिक्षण

UNITED NEWS OF ASIA. हसिब अख्तर,  रायपुर। पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार और पुलिस अधीक्षक डायल 112  अविनाश ठाकुर के मार्गदर्शन में सेक्टर-03, ग्राम तेन्दुआ-02, नवा रायपुर में छत्तीसगढ़ के 17 जिलों के लगभग 450 से अधिक डायल 112 कर्मचारियों के लिए तीन दिवसीय तकनीकी और आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। शामिल जिलों में बालोद, बलौदाबाजार-भाटापारा, बलरामपुर-रामानुजगंज, बेमेतरा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, धमतरी, जशपुर, कांकेर, कोण्डागांव, कोरिया, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, मुंगेली, नारायणपुर, सुकमा, सूरजपुर और गरियाबंद शामिल हैं।

प्रशिक्षण में उप पुलिस अधीक्षक  केपीएस ध्रुर्वे और तकनीकी कंपनी C-DAC के विशेषज्ञ गौरव वर्मा ने ईआरयू वाहनों में स्थापित PFT (पोटेबल फील्ड टर्मिनल) के संचालन और उपयोग के बारे में विस्तृत जानकारी दी। प्रशिक्षित कर्मियों को बताया गया कि पुलिस, फायर और चिकित्सा से जुड़ी आकस्मिक कॉलें सी-4 सिविल लाइन रायपुर में प्राप्त होती हैं, जहाँ से निकटतम ईआरयू को घटनास्थल के लिए असाइन किया जाता है।

कार्यक्रम के दूसरे चरण में Providing First Aid to Accident Victims और Handling Emergency Care - CPR पर प्रशिक्षण दिया गया। इसमें इंटरनेशनल रोड फेडरेशन (IRF) के जॉइंट डायरेक्टर अमित गुप्ता और उनकी टीम (विशाल पांडेय, हर्ष पारिक और साहिल अब्बास) ने फर्स्ट रिस्पॉन्स ट्रेनिंग प्रदान की। प्रशिक्षण में प्राथमिक उपचार, गोल्डन आवर, गुड समैरिटन कानून, गंभीर चोटों का प्रबंधन, रक्तस्राव नियंत्रण, C&Spine सुरक्षा, लॉग रोल तकनीक, हेलमेट हटाने की सही तकनीक, खपच्ची का उपयोग, बेसिक लाइफ सपोर्ट (BLS) और CPR जैसी महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी गईं।

इस प्रशिक्षण से कर्मचारियों की आपातकालीन प्रतिक्रिया क्षमता में सुधार हुआ और उन्हें नागरिकों को त्वरित, सुरक्षित और प्रभावी सहायता प्रदान करने में सक्षम बनाया गया। इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक  स्वाति मिश्रा, निरीक्षक राजेश चन्द्र शाही, उप निरीक्षक सिंधु साहू और डायल 112 के सभी स्टाफ उपस्थित रहे।