रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने मेदांता अस्पताल में किरण सिंह देव से की मुलाकात, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना
रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल पहुंचकर छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव का कुशलक्षेम जाना। उन्होंने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की।
UNITED NEWS OF ASIA. अमृतेश्वर सिंह, रायपुर l रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल पहुंचकर छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने उनका कुशलक्षेम जाना और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। सांसद ने ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने और जल्द पूर्ण रूप से स्वस्थ होकर सार्वजनिक जीवन में सक्रिय होने की प्रार्थना भी की।