आरंग नगर पालिका में अवैध प्लाटिंग पर सियासत तेज, डॉ. शिवकुमार डहरिया ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना
आरंग नगर पालिका में अवैध प्लाटिंग और अवैध निर्माण के मुद्दे पर सियासत गरमा गई है। भाजपा पार्षदों द्वारा कार्रवाई की मांग और धरने की चेतावनी के बीच पूर्व मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने भाजपा सरकार, स्थानीय प्रशासन और कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस चरणबद्ध आंदोलन करेगी।
UNITED NEWS OF ASIA. अमृतेश्वर सिंह, रायपुर l आरंग नगर पालिका क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग और अवैध निर्माण को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। भाजपा पार्षदों द्वारा मुख्य नगर पालिका अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग किए जाने और एक सप्ताह के भीतर कार्रवाई नहीं होने पर छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा के नीचे अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी दिए जाने के बाद पूर्व मंत्री एवं आरंग के पूर्व विधायक डॉ. शिवकुमार डहरिया ने प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला है।