गुरु पूर्णिमा पर शिक्षकों का सम्मान, बृजमोहन अग्रवाल बोले- शिक्षा का उद्देश्य बेहतर इंसान बनाना है
रायपुर में भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित गुरु पूर्णिमा सम्मान समारोह में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने वरिष्ठ एवं सेवानिवृत्त शिक्षकों, युवा अध्यापकों और मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री दिलाना नहीं, बल्कि बेहतर इंसान और जिम्मेदार नागरिक बनाना है।
UNITED NEWS OF ASIA. अमृतेश्वर सिंह, रायपुर l रायपुर में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी शिक्षा प्रकोष्ठ, जिला रायपुर द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में वरिष्ठ एवं सेवानिवृत्त शिक्षकों, युवा अध्यापकों और मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में रायपुर लोकसभा सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। समारोह का उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देने वाले शिक्षकों का सम्मान करने के साथ विद्यार्थियों को संस्कार, अनुशासन और सकारात्मक जीवन मूल्यों के प्रति प्रेरित करना था।