जे.आर. दानी विद्यालय में छात्राओं को साइकिल, किताबें और गणवेश वितरित, विकास कार्यों के लिए ₹70 लाख की घोषणा
रायपुर के जे.आर. दानी शासकीय कन्या उत्कृष्ट हिंदी विद्यालय में साइकिल वितरण, प्रतिभा सम्मान और बाल कैबिनेट शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने छात्राओं को प्रेरित करते हुए विद्यालय के ऑडिटोरियम विस्तार के लिए ₹50 लाख और कंप्यूटर लैब निर्माण के लिए ₹20 लाख की घोषणा की। साथ ही साइकिल, किताबें और गणवेश वितरित किए गए तथा पौधारोपण और ओपन जिम का लोकार्पण भी किया गया।
UNITED NEWS OF ASIA. अमृतेश्वर सिंह, रायपुर l रायपुर के जे.आर. दानी शासकीय कन्या उत्कृष्ट हिंदी विद्यालय में शनिवार को शाला विकास और छात्राओं के प्रोत्साहन से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। समारोह में साइकिल वितरण, प्रतिभा सम्मान, बाल कैबिनेट के शपथ ग्रहण, पौधारोपण और ओपन जिम के लोकार्पण जैसे कई कार्यक्रम एक साथ आयोजित किए गए। इस अवसर पर रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।