बेंद्री डैम में डूबे युवक का 24 घंटे बाद मिला शव, SDRF ने चलाया सर्च ऑपरेशन
रायपुर के उरला थाना क्षेत्र स्थित बेंद्री डैम में डूबे 30 वर्षीय युवक का शव घटना के करीब 24 घंटे बाद SDRF ने बरामद किया। पिछले सात दिनों में डैम में डूबने की यह दूसरी घटना है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
UNITED NEWS OF ASIA. हसीब अख्तर, रायपुर l रायपुर के उरला थाना क्षेत्र स्थित बेंद्री डैम में डूबे 30 वर्षीय सुधांशु तिवारी का शव घटना के करीब 24 घंटे बाद SDRF की टीम ने बरामद कर लिया। सोमवार सुबह से शुरू हुए सर्च ऑपरेशन के बाद गोताखोरों ने युवक का शव घटनास्थल से लगभग 100 मीटर दूर नदी में खोज निकाला।