सावन के पहले सोमवार पर श्रद्धालुओं की सेवा में जुटी कबीरधाम पुलिस, सुरक्षा के साथ सेवा शिविर का भी किया संचालन
सावन के प्रथम सोमवार पर बाबा भोरमदेव धाम पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए कबीरधाम पुलिस ने व्यापक व्यवस्था की। पुलिस ने कानून-व्यवस्था संभालने के साथ सेवा शिविर लगाकर श्रद्धालुओं को पेयजल और स्वल्पाहार भी वितरित किया।
UNITED NEWS OF ASIA. सौरभ नामदेव, कवर्धा l सावन मास के प्रथम सोमवार पर बाबा भोरमदेव धाम में आस्था का विशाल जनसैलाब उमड़ा। छत्तीसगढ़ सहित विभिन्न राज्यों और जिलों से हजारों कांवड़ यात्री, पदयात्री और श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। इस दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सुचारु व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के लिए कबीरधाम पुलिस ने व्यापक इंतजाम किए।